फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो की कीमत जानकर आ जाएगा चक्कर

Sun, 18 May 2025 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

World Most Expensive Mango: जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम को मियाजाकी आम भी कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम - फोटो : Adobe Stock
World Most Expensive Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है। दुनिया में आम की कई किस्में मिलती हैं। दुनिया में अलग-अलग देशों के आम की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह खास आम जापान में मिलता है। यह आम भारत में भी पाया जाता है।

जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम को मियाजाकी आम भी कहा जाता है। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। आइए जानते हैं इस खास आम के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम - फोटो : Adobe Stock
आमतौर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम - फोटो : Adobe Stock
भारत में तइयो नो तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार बताई जाती है। पूर्णिया में इस नस्ल का एक पेड़ है जो 25 साल से मौजूद है। इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है। 

Video: सिर्फ इसलिए 40 किलो सामान लादकर हर दिन केदारनाथ की चढ़ाई करता है मजदूर, वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक

4 of 6
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम - फोटो : Adobe Stock
इस आम को खास तरीके से तैयार किया जाता है। आम के पेड़ पर फल आने के बाद एक-एक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाया है। इसकी वजह से आम का रंग अलग होता है। जामुनी रंग का यह आम देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है। 

Optical Illusion: ब्रह्मोस की भीड़ में छिपा है ब्रह्मास्त्र, जीनियस हैं तो 18 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
विज्ञापन

5 of 6
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम - फोटो : Adobe Stock
भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो अल्फांसो या हापुस आम सबसे महंगा बिकता है। यह आम इतना स्वादिष्ट होता है कि इसको स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। यह आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है।  भारत में मिलने वाले इस आम को जीआई टैग मिला है। इंटरनेशनल मार्केट में अलफांसो की भारी मांग है। यूरोप और जापान के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी अलफांसो की मांग बढ़ गई है।

Egyptian Mummy: 5000 साल से ताबूत में रखी ममी से आ रही है खूशबू, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम - फोटो : Adobe Stock
जापान में तइयो नो तमांगो आम की खेती 70 और 80 के दशक में शुरू हुई थी। दुनिया का सबसे महंगा यह आम गर्म मौसम, अधिक समय तक धूप और बारिश में रहने के बाद पकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें