फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने की प्रतियोगिता में अबू धाबी ने बनाया नया रिकॉर्ड, निलामी से कमाये करोड़ों रुपये

Wed, 05 Feb 2020 01:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
‎संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी अपने कारनामों से हमेशा चर्चा में बना रहता है। यहां के लोग पैसों के मामले में बहुत धनी और शौकीन होते हैं। अबू धाबी में इंटरनेशनल मरीन स्पोर्ट क्लब के द्वारा ग्रैंड फिशिंग टूर्नामेंट आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के दौरान ज्यादा से ज्यादा वजन वाली मछली पकड़नी होती है, जिसके बाद इन मछलियों को निलाम किया जाता है। लेकिन इस बार मछली पकड़ने के खेल में स्पोर्ट क्लब ने नया रिकॉर्ड हासिल किया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल यह प्रतियोगिता अबू धाबी इंटरनेशनल मरीन स्पोर्ट क्लब के निदेशक डॉ. सुल्तान बिन खलीफा के निर्देशन में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के दौरान पकड़ी गईं कुल मछलियों को करीब एक करोड़ रुपये में बेचा गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में दो कैटेगरी होती है - पहला किंगफिश फिशिंग कैटेगरी और दूसरा कोबिया फिशिंग कैटेगरी।
विज्ञापन

3 of 5
किंगफिश - फोटो : सोशल मीडिया
किंगफिश फिशिंग कैटेगरी में हमदान अब्दुल्ला अल विजेता हुए, जिन्होंने 30.85 कि.ग्रा. मछली पकड़ी थी। इस मछली को निलामी में करीब 39 लाख रुपये में बेचा गया। वहीं किंगफिश फिशिंग कैटेगरी में दूसरे स्थान पर राशिद अल कुबैशी ने 29.33 कि.ग्रा. की मछली पकड़ी और तीसरे स्थान पर रहे तारिक अल मनसौरी ने 29.11 कि.ग्रा. की मछली पकड़ी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रैंड फिशिंग टूर्नामेंट के कोबिया फिशिंग कैटेगरी में पहला स्थान मोहम्मद अब्दुल्ला अल मर्जूकी को मिला। अब्दुल्ला अल मर्जूकी ने जिस मछली को पकड़ा था उसका वजन 29.40 कि.ग्रा. था। वहीं दूसरे स्थान पर 25.17 कि.ग्रा. की मछली पकड़ने वाले अहमद हिलाल अल धहेरी रहे। इस कैटेगरी में 24.36 किलोग्राम की मछली पकड़ने वाले बदर सद्यीक अल खाजा को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रैंड फिशिंग टूर्नामेंट के दौरान पकड़ी गईं मछलियों को निलाम किया गया। इन मछलियों के निलामी से क्लब को करीब 1 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। निलामी से मिले धनराशि को अमीरात रेड क्रीसेंट को दान दे दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें