फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Most Expensive and Luxury Homes: ये हैं भारत के 7 सबसे महंगे और लग्जरी घर

Tue, 06 Apr 2021 10:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में महंगे घरों की चर्चा हमेशा होती रहती है और जब देश के कुछ महंगे घरों की होती है, तो ये और भी दिलचस्प हो जाती है। आमतौर पर हम सभी की ये चाहत होती है कि हमारा आशियाना ऐसा हो, जहां हर सुख-सुविधा की चीजें मौजूद हों। ऐसे में लोग अपने पूरे जीवन की कमाई घर बनाने में लगा देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से देश के कुछ महंगे और लग्जरी घरों के बारे में बताएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : Luxatic
मुकेश अंबानी का एंटीलिया
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया का मुल्य 7,337 करोड़ रुपये से अधिक है। इतना ही नहीं फोर्ब्स ने इस घर को दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में शामिल किया था। बता दें कि मुकेश अंबानी के इस घर का नाम अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप पर रखा गया है।
विज्ञापन

3 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल अंबानी का घर
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के पाली हिल इलाके में बना अनिल अंबानी का घर 16,000 स्क्वेयर फीट में बना है। इसके अलावा इस घर की ऊंचाई 66 मीटर है। बता दें कि अमिल अंबानी के इस घर की कीमत 5,000 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई है।

4 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : सोशल मीडिया
सायरस पूनावाला का घर
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 में पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन सायरस पूनावाला ने ब्रीच कैंडी में अमेरिकी कांसुलेट के लिंकन हाउस के लिए 750 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उस समय यह देश में किसी बंगले के लिए सबसे महंगा सौदा था।
विज्ञापन

5 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार मंगलम बिड़ला का घर
साल 2015 में ही मालाबर हिल में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने 30,000 वर्ग फीट में फैले जटिया हाउस के लिए 425 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। बता दें कि कुमार मंगलम बिड़ला ने माहेश्वरी हाउस का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 2012 में 400 करोड़ रुपये मे़ं बिका था।
विज्ञापन

6 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का घर
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत की गिनती भी भारत के सबसे महंगे घरों में होती है। यह मुंबई के बांद्रा में स्थित है। शाहरुख खान ने जब ये संपत्ति खरीदी थी, तो उस समय इसे विला वियना कहा जाता था, बाद में उन्होंने इसे मन्नत नाम दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

7 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : ohmyindia.com
विजय माल्या का घर
किंगफिशर के मालिक विजय माल्या का घर 'वाइट हाउस इन द स्काई' भी देश के आलिशान घरों में से एक है। बेंगलुरु में स्थित इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर में ऐसी कई सुख-सुविधाएं हैं, जिसके बारे में एक आम आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
भारत में सबसे महंगे और लग्जरी होम - फोटो : सोशल मीडिया
रतन टाटा का घर
टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा का घर भी काफी आलिशान है। मुंबई के कोलाबा में स्थित इस घर की कीमत 125 से 150 करोड़ रुपये आंकी गई है। 15,000 वर्ग फीट में फैला ये घर काफी खास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें