एकोनिटम फूल
- फोटो : सोशल मीडिया
2010 में ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक महिला लखवीर सिंह को हत्या का दोषी पाया गया था। उन्होंने अपने प्रेमी को कड़ी में इंडियन एकोनाइट मिला कर दे दिया था। इसके कारण प्रेमी की पाचन शक्ति तो गड़बड़ा ही गई, साथ ही उसके हृदय की गति धीमी हो गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। लेकिन हर बार ऐसा हो, ये जरूरी नहीं है। विशेषज्ञ जॉन रॉर्बटसन के मुताबिक, हमारी उल्टी करने की क्षमता के कारण कई लोग अपनी कहानी बताने के लिए बच भी जाते हैं।
राबर्टसन कहते हैं, 'मैंने उन लोगों से बात की है, जो इसे खाने के बाद भी जीवित थे। एक दंपत्ति ने गलती से इसकी पत्तियों को सलाद में इस्तेमाल कर लिया। अगले 24 घंटे तक दोनों की स्थिति बेहद खराब रही लेकिन दोनों बच गए।' आम मान्यता ये है कि पौधों में ये टॉक्सिन या जहर खुद की सुरक्षा के लिए विकसित हुआ है। इसके चलते यह पौधा कीटों और जानवरों से अपना बचाव कर पाता है।