Dangerous Snakes Of The World: सांप का नाम सुनते लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई लोग सांपों की तस्वीरें और उसे अपने सपने में भी देखकर डर जाते हैं। धरती के सबसे खतरनाक जीवों में सांप शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं।
इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। यह खतरनाक सांप इंसान की जान के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। आज हम अपनी इस स्टोरी में कुछ ऐसे ही जहरीले और घातक सांपों के के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर यह जहरीले सांप इंसान को काट लेते हैं, तो उसका बचना बेहद मुश्किल होता है।
कोबरा सांप
यह सांप बेहद जहरीला होता है और इस फिलिपीनी प्रजाती में सबसे अधिक जहर पाया जाता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि फिलिपीनी प्रजाती का कोबरा शिकार को डसता नहीं है, लेकिन मुंह से शिकार पर जहर फेकता है। इसका शिकार की सांस और दिल पर असर पड़ता है। भारतीय कोबरा को भी बेहद खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक सांप
- फोटो : iStock
इंनलैंड ताइपन
इंनलैंड ताइपन सांप जमीन पर रहता है, जो बेहद ही जहरीला और खतरनाक होता है। इस सांप की एक बाइट में करीब 100 मिलीग्राम तक जहर रहता है जिससे एक झटके में 100 लोगों की मौत हो सकती है। इस सांप का जहर कोबरा की तुलना में 50 गुना अधिक खतरनाक होता है।
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक सांप
- फोटो : iStock
सॉ-स्केल्ड वाइपर
इस खतरनाक सांप की एक बाइट में 70 मिलीग्राम जहर मिलता है। इसका 5 मिलीग्राम जहर एक आम इंसान को गंभीर रूप से घायल कर सकता है। अब आप इस सांप के खतरनाक होने का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।
4 of 5
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक सांप
- फोटो : iStock
ब्लैक माम्बा
यह खतरनाक सांप धरती पर सबसे तेज चलने वाला माना जाता है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता है। ब्लैक माम्बा किसी भी अपने शिकार को 10 से 12 बार काटता है और शरीर में 400 मिलीग्राम जहर छोड़ देता है।
ईस्टर्न टाइगर सांप के जहर में बहेद खतरनाक चीज पाई जाती है जो इंसान के लिए बेहद खतरनाक होती है। इसके जहर में ब्लड क्लॉटिंग एजेंट और नर्व पैरालाइजर मिलता है जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होता है। ईस्टर्न टाइगर सांप अपने सिर और गर्दन को चपटा कर शिकार पर हमला करता है।