फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी एक क्रूर शासक की: जिंदा लोगों को चुनवा कर बनवा दी थी मीनार, भारत को करना चाहता था बर्बाद

Thu, 01 Apr 2021 11:05 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
तैमूर लंग - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर के कई देशों में फिलहाल लोकतांत्रिक व्यवस्था है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब केवल राजतंत्र व्यवस्था थी। राजा लोग अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए बहुत कुछ करते थे। कुछ लोग शांति बनाए रखते हुए हुकूमत करना चाहते थे, तो वहीं कुछ लोग इसके लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर देते थे। आज हम आपको ऐसे ही एक क्रूर शासक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शासक नहीं, बल्कि शांति और इंसानियत का दुश्मन कहा जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
तैमूर लंग का मकबरा - फोटो : Pixabay
दरअसल, हम बात कर रहे हैं चौदहवीं शताब्दी के शासक तैमूर लंग के बारे में। 1369 ई. में समरकंद के अमीर के रूप में अपने पिता के सिंहासन पर बैठने के बाद तैमूर विश्व विजय के लिए निकल पड़ा। कई देशों को विजित करते हुए 1398 ई. में तैमूर ने भारत पर आक्रमण किया और दिल्ली तक बढ़ आया। इतिहास की मानें, तो वह दिल्ली में केवल 15 दिनों तक रुका था। सैनिकों के साथ उसने जमकर लूटपाट की और सारा माल लेकर अपने वतन वापस लौट गया।
विज्ञापन

3 of 6
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay
भारत पहले से ही अपनी समृद्धि और वैभव के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय था। इस वजह से यह देश हमेशा आक्रमणकारियों के निशाने पर रहा। तैमूर लंग ने भी भारत के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था। इसलिए यहां की दौलत लुटने के लिए उसने आक्रमण की योजना बनाई। भारत में तैमूर लंग ने दौलत तो काफी लूटी लेकिन साथ ही अंत में जब वह दिल्ली से वापस समरकंद के लिए रवाना हो रहा था, तो जाते-जाते अनेक जवान और बंदी बनाई गई औरतों और शिल्पियों को भी अपने साथ ले गया।

4 of 6
तैमूर लंग का मकबरा - फोटो : Pixabay
बता दें कि तैमूर लंग ने चंगेज खां की पद्धति को अपना रखी थी। लेकिन क्रूरता और निष्ठुरता के मामले में वो चंगेज खां से भी एक कदम आगे था। इतिहास में तैमूर लंग को एक खूनी योद्धा की संज्ञा दी गई है। तैमूर जब भी जंग के लिए मैदान में उतरता, तो लाशों का ढेर लगा देता था। कहते हैं, एक जगह उसने दो हजार जिंदा आदमियों की एक मीनार बनवाई और उन्हें ईंट और गारे में चुनवा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay
तैमूर से तैमूर लंग बनने की कहानी
तैमूर लंग का नाम पहले केवल तैमूर था। नाम के पीछे लंग जुड़ने की कहानी उसके जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है। ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक, युवावस्था में तैमूर के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया था। इतिहासकारों की मानें तो तैमूर की यह हालत एक हादसे के कारण हुई थी। तैमूर भाड़े के मजदूर के तौर पर खुरासान की खानों में काम करता था। इसी खान में एक हादसे के दौरान वह जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay
तैमूर को लेकर अलग-अलग इतिहासकारों की राय भी अलग-अलग है। सीरियाई इतिहासकार इब्ने अरब शाह का कहना है कि एक भेड़ चराने वाले चरवाहे ने भेड़ चुराते हुए तैमूर को अपने तीर से घायल कर दिया था। चरवाहे का एक तीर तैमूर के कंधे पर लगा था और दूसरा तीर कूल्हे पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें