बियर पीने वाले को ज्यादा काटते हैं मच्छर और नहाने वालों को...
- फोटो : Adobe Stock
कैसे मच्छर करते हैं शिकार?
मच्छरों को जब लोगों का एक समूह मिलता है, तो पहले सूंघते हैं और तय करते हैं कि किसने काटना है और किसे नहीं। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि मच्छरों को कौन सी गंध सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन शोध में पता चला कि मच्छरों को बीयर पीने वाले लोग अधिक पसंद आते हैं, लेकिन वैज्ञानिक फेलिक्स होल का कहना है कि शायद ऐसा शराब की वजह से नहीं, बल्कि उनके व्यवहार में होने वाले बदलाव की वजह से होता है। उन्होंने बताया कि “जो लोग शराब पीते हैं, वे ज्यादा जोश से नाचते हैं, जिससे उनके शरीर का तापमान और पसीने की गंध बदल जाती है और यही बात मच्छरों को पसंद आती है। हालांकि, असल में किन लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं, यह जानने के लिए फेस्टिवल के बाहर शोध करना होगा।