फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रद्धांजलि सभा में बंदर ने महिला के साथ की ये हरकत, लोग हो गए भावुक

Mon, 22 Apr 2019 08:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्रद्धांजलि सभा में आया बंदर - फोटो : Social media
एक घर में एक व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान एक बंदर की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर इस बंदर का बेहद भावुक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बंदर श्रद्धांजलि सभा में रो रही महिला को सांत्वना दे रहा है और उसके आंसू पोंछता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
श्रद्धांजलि सभा में आया बंदर - फोटो : Social media
दरअसल, ये अजीबो-गरीब घटना कर्नाटक में गडाग जिले के नारगुंड इलाके की है। यहां 80 वर्ष के एक व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जब उसके रिश्तेदार और करीबी लोग एक साथ एकत्रित हुए तो वहां एक बंदर भी पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 7
श्रद्धांजलि सभा में आया बंदर - फोटो : Social media
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद कई महिलाओं के बीच एक बंदर भी बैठा हुआ है। वीडियो में महिला को रोते हुए देखा जा रहा है। रोती हुई महिला बंदर से देखी नहीं जाती है जिसके बाद वह उस महिला के पास जाता है और उसे बड़े प्यार से गले लगाता है और उसके आंसू भी पोंछता नजर आता है।

4 of 7
श्रद्धांजलि सभा में आया बंदर - फोटो : Social media
बंदर की इस प्रतिक्रिया को वहां मौजूद हर कोई देखता रहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय देवेंद्रप्पा कम्मार के निधन के बाद उनके घर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान ये वीडियो कैप्चर कर लिया गया था जिसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर हर जगह पर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
मृतक की फोटो के सामने घर के कई परिजन और रिश्तेदार जमा होते हैं उसी दौरान कहीं से एक बंदर (लंगूर) वहां आ जाता है और वह भी लोगों की भीड़ में शामिल होकर बैठ जाता है। कुछ देर बाद बंदर पंक्ति में आगे बैठी हुई रो रही महिला के पास जाता है और अपने हाथों से उसे पकड़क सांत्वना देता है। उसके कंधे पर अपना हाथ रखकर उसे ढांढस बंधाता हुआ नजर आता है इतना ही नहीं वह उसके आंसू भी पोंछता नजर आता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बंदर की खूब तारीफ की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है इसके पहले भी ये बंदर कई श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो चुका है। उनका मानना है कि रोते हुऔ दुखी लोगों को देखकर इस बंदर का दिल पसीज जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
एक व्यक्ति ने बताया कि एक बार मैं रो रहा था तब ये बंदर मेरी गोद में आकर बैठ गया और मेरी कंधे पर हाथ रखकर मुझे सांत्वना देता रहा वह तब तक ऐसा करता रहा जब तक मैंने रोना नहीं बंद कर दिया। अब तो स्थानीय लोगों ने तो किसी भी श्रद्धांजलि सभा को इस बंदर की अनुपस्थिति में अधूरा मानने लगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें