फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरों के पास पहुंची नए ऑल्टो फेसलिफ्ट, तस्वीरों में देखें कितनी बदली देश की 'नंबर-1' कार

Mon, 22 Apr 2019 08:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti alto facelift 2019 red
मारुति ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो 800 को हाल ही में अपेडट किया है। नए अपडेट्स में ऑल्टो में कई नए फीचर शामिल किए गए हैं। वहीं नए अपडेट्स के बाद मारुति की हैचबैक ऑल्टो अब डीलरों के पास पहुंचना शुरू हो गई है। वहीं ग्राहक जल्द ही नए सेफ्टी फीचर्स से लैस ऑल्टो की बुकिंग शुरू कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन

सितंबर तक लांच हो सकती है नई ऑल्टो

2 of 5
Maruti alto facelift 2019 Dealers
मारुति ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक ऑल्टो को ऐसे समय में अपडेट किया है, जब उसके लाइफ स्पान खत्म होने में कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। वहीं खबरें नए ऑल्टो की लान्चिंग की भी हैं। रिपोर्टस के मुताबिक नई नेक्स्ट जेनरेशन ऑल्टो को इस साल सितंबर तक लांच किया जा सकता है। इसकी वजह है कि 1 अक्टूबर, 2019 तक क्रैश टेस्ट मानकों को पूरा करना जरूरी है। इसलिए अंतरिम उपायों के चलते पुराने वर्जन को अपडेट किया गया है।
 
विज्ञापन

स्टैंडर्ड ड्राइवर साइड एयरबैग

3 of 5
Maruti alto facelift 2019 White
अपडेटेड ऑल्टो में स्टैंडर्ड ड्राइवर साइड एयरबैग दिया गया है, जबकि टॉप वेरियंट्स में डुअल फ्रंट एयरबैग्स का फीचर मिलेगा। इन फीचरों में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर और को–ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है।

नई ग्रिल, बंपर और बड़े एयर इनटेक

4 of 5
Maruti alto facelift 2019 Interior
वहीं नई ऑल्टो में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। जिसमें नई ग्रिल और बंपर के अलावा बड़े एयर इनटेक लगाए गए हैं। इसके अलावा इंटीरियर में डुअल टोन डेशबोर्ड, ऑल्टो के10 का स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। वहीं बेस वेरियंट में ऑक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल्टो की कीमतों में बढ़ोतरी

5 of 5
Maruti alto facelift 2019
वहीं नए फीचर शामिल होने से ऑल्टो की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नए फीचरों के साथ ऑल्टो की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.93 लाख रुपये से लेकर 4.45 लाख रुपये होगी। नए फीचर शामिल होने से वैरियंट्स की कीमतों में 16,515 रुपये से लेकर 26,946 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें