कहा जाता है कि इटली के मशहूर चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का संबंध एलियन से था। कई लोगों का ये तक मानना है कि लिओनार्दो खुद एक एलियन थे। इस बात में कितनी हकीकत है और कितना फसाना? आज हम उसी के बारे में जानेंगे। 14वीं शताब्दी में यूरोप पुनर्जागरण के काल से गुजर रहा था। उस दौरान यूरोप में सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक, कलात्मक, शैक्षिक आदि कई क्षेत्रों में बदलाव हो रहे थे। यूरोप के इस पुनर्जागरण को रेनेसा काल के नाम से भी जाना जाता है। यूरोपीय पृष्ठभूमि पर 14वीं से 17वीं शताब्दी के बीच ऐसे कई लोगों का जन्म हुआ, जिन्होंने समाज की चिंतनधारा को एक नया मोड़ दिया। उन्हीं में से एक थे लिओनार्दो दा विंची। लिओनार्दो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे लेखक, चित्रकार, दार्शनिक, इंजीनियर, आर्किटेक्ट काफी कुछ थे। आज के इस आधुनिक दौर में रिसर्चर उनके कार्यों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। उनके रिसर्च में कई चौकाने वाली बातें सामने निकल कर आई हैैं।