फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में आने वाले मुस्लिम खिलाड़ियों के लिए शुरू की जाएगी मोबाइल मस्जिद

Sun, 28 Jul 2019 02:17 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों को लेकर तैयारियां जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हो गई हैं। ओलंपिक में भाग लेने वाले मुस्लिम खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन व्यवस्था की गई है। ताकि उनको नमाज पढ़ने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
दरअसल, मुस्लिम खिलाड़ियों के लिए मोबाइल मस्जिदें शुरू की गई हैं। मोबाइल मस्जिद स्टेडियम के बाहर खड़ी की जाएंगी, जिनमें 50 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं। इस मोबाइल मस्जिद में हाथ धोने और नमाज पढ़ने के लिए मैट्रेस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Social Media
इन मोबाइल मस्जिदों को टोक्यो की स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट कंपनी ने बनाया है। कंपनी के अनुसार कई बड़े ट्रकों को कन्वर्ट करके मोबाइल मस्जिद बनाई गई है। जब ये कहीं खड़ी हो जाती हैं तो रिमोट कंट्रोल से उनके पीछे का हिस्सा उठ जाता है। एक सीढ़ी निकल आती है और पीछे का गेट खुल जाता है। 

4 of 5
- फोटो : Social Media
इसके बाद इनके अंदर का हिस्सा 551 स्कवायर फीट के हाल का आकार ले लेती है, जिसमें 50 से ज्यादा लोग नमाज पढ़ सकते हैं। टोक्यो में सिर्फ चार मस्जिदें हैं। लिहाजा बाहर से आने वाले मुस्लिमों को नमाज पढ़ने में हमेशा से परेशानी होती है। एसे में ये मोबाइल मस्जिदें राहत का काम करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
जापान में पहली मस्जिद काबे में 1935 में बनवाई गई थी। पूरे देश में करीब 60 मस्जिदें हैं। पूरे देश में करीब 60 मस्जिदें हैं। मोबाइल मस्जिद का प्रयोग साल 2016 में इंडोनेशिया में लागू किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें