मिखाइल पोपकोव
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में पोपकोव को 22 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराया गया था, लेकिन बाद में उसने 59 और हत्याओं को कबूल किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की हत्या भी शामिल है। हालांकि, पुलिस को इन हत्याओं में से तीन हत्याओं के सबूत नहीं मिल पाए। पोपकोव हत्या करने के लिए कुल्हाड़ियों, हथौड़ों, चाकू, पेचकश और कुदाल का इस्तेमाल करता था।