फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स गर्लफ्रेंड पर नजर रखने के लिए बॉयफ्रेंड ने किया ये काम, खुद ही फंस गया जाल में

Tue, 30 Apr 2019 05:46 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किसी ने सच ही कहा है प्यार में लोग अंधे हो जाते है। लोग प्यार में पागलपन की सारी हदें पार कर जाते हैं। कोई अपनी गर्लफ्रेंड को लाखों करोड़ों के उपहार देता है तो कोई जान तक दे देता है। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
दरअसल, प्यार में पागलपन का मेक्सिको में एक अनोखा मामला सामने आया है। उत्तरी मेक्सिको में एक शख्स को सुरंग से बचाकर उस वक्त बाहर निकाला गया जब वह अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड की जासूसी करने के लिए उसके घर के नीचे एक सुरंग बना रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मेक्सिको के न्यूज पेपर एल यूनीवर्सल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्षीय शख्स Puerto Penasco ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नजर रखने के लिए उसके घर के नीचे एक सुरंग खोद दी। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि वह उसी में फंस गया। हालांकि, बाद में उसे रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : canva.com
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घर से काफी दिनों से आवाज आ रही थीं, उसे लगा कि बिल्ली है। ये आवाज दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही थी। बाद में जब आवाज ज्यादा बढ़ गई तो उसने चेक किया जिसके बाद पता चला कि उसका पुराना ब्वायफ्रेंड उसमें फंसा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Updatepedia
दोनों अलग होने के पहले 14 सालों तक साथ में थे। लड़की ने बताया कि उसने इसलिए संबंध खत्म कर दिए क्योंकि वह काफी ईर्ष्यालु था। पुलिस ने बताया कि शख्स को जब बाहर निकाला गया उस वक्त उसके शरीर में पानी की काफी कमी हो चुकी थी और वह आधी बेहोशी की हालत में था। शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
लड़की के मुताबिक, उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ मारपीट करता था। लोगों ने बहुत पहले ही बॉयफ्रेंड से अलग होने की हिदायत दी थी लेकिन वो मानी नहीं। शख्स इस वक्त जेल में हैं क्योंकि कोर्ट के आदेश के खिलाफ उसने ये काम किया। घरेलू हिंसा के आरोप में कोर्ट ने इस शख्स को आदेश दिया था कि वह अपनी पुरानी गर्ल फ्रेंड के आस-पास भी न फटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें