फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maya Calendar: जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर, शोधकर्ताओं ने खोजे सैकड़ों साल पुराने अवशेष

Sun, 17 Apr 2022 05:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर - फोटो : iStock
Maya Calendar: इतिहास पढ़ने वाले माया सभ्यता के बारे में जरूर कुछ न कुछ जानते होंगे। माया सभ्यता एक प्राचीन सभ्यता है जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी कुछ ज्यादा पता नहीं है। इसीलिए यह सभ्यता किसी रहस्य से कम नहीं है। दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस सभ्यता की शुरुआत कब हुई और यह कैसे खत्म हुई। हालांकि किसी के पास अभी इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि इस सभ्यता के बारे में कई दावे किए जाते हैं। अब इस बीच शोधकर्ताओं को रहस्यमयी माया कैलेंडर का 2300 साल पुराना अवशेष मिला है। 

रहस्यमी माया कैलेंडर के बारे में वैज्ञानिकों की सोच को शोधकर्ताओं की एक खोज ने बदलकर रख दिया है। अमेरिका के ग्वाटेमाला में माया कैलेंडर के अवशेष मिले हैं। इस अवशेष को एक पिरामिड के खंडहर से खोजा गया है जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इस खोज से पता चलता है कि वैज्ञानिकों की सोच से भी पुराना है रहस्यमयी माया कैलेंडर। 
विज्ञापन

2 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका के ग्वाटेमाला में शोधकर्ताओं ने एक पिरामिड के खंडहरों में माया कैलेंडर के अवशेष को खोजा है। बताया जा रहा है कि खोजे गए माया कैलेंडर के अवेशष 2300 साल पुराने हैं। इस कैलेंडर के ऊपरी हिस्से पर सात हिरण बने हैं जिसको एग्लीफ कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज को प्राचीन संस्कृति की प्रसिद्ध उपलब्धियों में से एक कहा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस कैलेंडर की खोज ने साबित कर दिया है कि प्राचीन काल में अक्षरों का भी प्रयोग किया जाता था। अभी तक कहा जाता था कि सिर्फ चिन्हों या प्रतीकों का इस्तेमाल होता था। 

4 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर - फोटो : iStock
हाल ही प्रकाशित स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि है कि ग्वाटेमाला में सैन बार्टोलो में चूना प्लास्टर से बने दो टुकड़े खोज गए हैं जिसमें एक के ऊपरी हिस्से पर सात हिरण का चिन्ह बना है जबकि दूसरा पत्थर लेखन परंपरा की संकेत दे रहा है। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि माया सभ्यता में लेखन के विकास के बारे में इससे जानकारी मिल सकती है। सैन बार्टोलो माया उत्खनन स्थल है। 
विज्ञापन

5 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर - फोटो : iStock
उन्होंने बताया है कि इससे अलावा 249 अन्य टुकड़े भी बरामद किए गए हैं जो लास पिंटुरास पिरामिड परिसर में पाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस कैलेंडर में 260 दिनों का एक साल होता है। कैलेंडर में सात हिरण से एक दिन का संकेत मिलता है। रेडियो कार्बन डेटिंग से पता चला है कि रहस्यमयी माया कैलेंडर लगभग 300 ईसा पूर्व का है।
विज्ञापन

6 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर - फोटो : iStock

इस स्टडी को लिखने वाले सह-लेखक डेविड स्टुअर्ट ने संभावना जताई है कि यह शहर कभी समारोहों या बाजारों का एक सभा स्थल था। उनका कहना है कि माया सभ्यता के लोगों के पास चार प्रकार के कैलेंडर थे। उनको समय का हिसाब रखना पसंद था। समय को मापने का अलग-अलग तरीका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर - फोटो : iStock

उन्होंने आगे बताया है कि यह एक पवित्र भविष्यवाणी कैलेंडर है जिसमें सात हिरण का संकेत बनाया गया होता है। लेकिन यह वह कैलेंडर नहीं है जिसके माध्यम से 2012 में दुनिया खत्म होने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें