Geomagnetic Solar Storm: अतंरिक्ष में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती हैं। इनमें कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनका असर धरती पर होता है। अब इस बीच एक ऐसी ही घटना घटने वाली जिसका असर धरती पर पड़ सकता है। इसको लेकर दुनियाभर की एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों के मुताबिक, आज यानी 14 अप्रैल को सूर्य से निकला भू-चुंबकीय तूफान धरती से टकराएगा। सूर्य पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसलिए वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि भू-चुंबकीय तूफान खतरनाक साबित हो सकता है।
बताया गया है कि खतरनाक भू-चुंबकीय सौर तूफान 20,69,834 प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है। इस तूफान को लेकर बीते कई हफ्तों से विशेषज्ञ विचार विमर्श कर रहे हैं। भू-चुंबकीय तूफान के धरती से टकराने के बाद भयानक परिणाम दिख सकता है। दुनियाभर की एजेंसियों का कहना है कि ऐसे में दुनिया के ज्यादातर देशों में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो सकती है।