फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geomagnetic Solar Storm: आज धरती से टकराएगा सौर तूफान, छा सकता है दुनियाभर में अंधेरा

Thu, 14 Apr 2022 01:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock
Geomagnetic Solar Storm: अतंरिक्ष में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती हैं। इनमें कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनका असर धरती पर होता है। अब इस बीच एक ऐसी ही घटना घटने वाली जिसका असर धरती पर पड़ सकता है। इसको लेकर दुनियाभर की एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों के मुताबिक, आज यानी 14 अप्रैल को सूर्य से निकला भू-चुंबकीय तूफान धरती से टकराएगा। सूर्य पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसलिए वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि भू-चुंबकीय तूफान खतरनाक साबित हो सकता है। 

बताया गया है कि खतरनाक भू-चुंबकीय सौर तूफान 20,69,834 प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है। इस तूफान को लेकर बीते कई हफ्तों से विशेषज्ञ विचार विमर्श कर रहे हैं। भू-चुंबकीय तूफान के धरती से टकराने के बाद भयानक परिणाम दिख सकता है। दुनियाभर की एजेंसियों का कहना है कि ऐसे में दुनिया के ज्यादातर देशों में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock

महीनों बाद जीवित हुआ डेड सन स्पाट

वैज्ञानिकों ने बताया है कि सूर्य पर महीनों से पड़ा डेड सनस्पॉट एक बार फिर जीवित हो उठा है। इस सनस्पॉट को AR2987 नाम दिया गया है। अब इस प्लाज्मा बॉल के सक्रिय हो जाने की वजह से धरती की तरफ अधिक मात्रा में रेडिएशन आ रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सूर्य के डेड स्पॉट के जीवित यानी सक्रिय हो जाने की वजह से सौर मंडल के तारे पर उथल पुथल मची हुई है। 
विज्ञापन

3 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock
खगोल वैज्ञानिक द्वारा इस घटना को कोरोनल मास इजेक्शन कहा जाता है। इसकी वजह से ही प्लाज्मा बॉल आज धरती से टकरा सकती है। धरती की तरफ बढ़ रहे इस सौर तूफान की वजह से धरती पर ब्लैकआउट हो सकता है।

4 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock

सैटेलाइट या पॉवर ग्रिड फेल होने का खतरा 

वैज्ञानिकों ने बताया है कि सूर्य के रेडिएशन तूफान की वजह से नॉर्थ पोल के वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में ज्यादा नॉर्दन लाइट का निर्माण होगा जिसका पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव इलाके में स्थित सैटेलाइट और पावर ग्रिड पर प्रभाव पड़ सकता है। इसकी वजह से इन इलाकों में अंधेरा छा जाने का खतरा है।
विज्ञापन

5 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock
सूर्य के सीएमई के एमिशन पर नजर रख रहे नासा (NASA) और नोवा (NOAA) ने संभवना जताई है कि 14 अप्रैल यानी आज सौर तूफान धरती से टकरा सकता है। नासा ने आगे कहा है कि धरती से टकराने के बाद यह और तेज हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock
एजेंसियों का कहना है कि भू-चुंबकीय तूफान में इतनी क्षमता होती है कि वह पावर ग्रिड और धरती पर अन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से दुनिया के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट होने की संभावना है। 
विज्ञापन

7 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock
अमेरिकी एजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने धरती पर ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बिजली जाने और रेडियो सिग्नल में गड़बड़ी की संभावना जताई है। उनका कहना है कि मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक नुकसान की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
धरती से टकराएगा सौर तूफान - फोटो : iStock

जानिए किसे कहते हैं जियोमैग्नेटिक तूफान

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, सूर्य की सतह पर बड़े पैमाने पर विस्फोट होते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बेहद चमकीले प्रकाश के साथ भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है जिसे फ्लेयर कहते हैं। अंतरिक्ष में कई मिलियन मील प्रति घंटे की रफ्तार से एक अरब टन के बराबर चुंबकीय ऊर्जा निकलती है जिससे सूर्य की बाहरी सतह का कुछ इलाका खुल जाता है और इसी छिद्र से ऊर्जा निकलने लगती है और यह आग के गोले की तरह नजर आती है। अगर यही ऊर्जा लगातार कई दिनों तक निकलती रहती है, तो इससे बहुत छोटे न्यूक्लियर कण भी निकलने लगते हैं जो ब्रह्मांड में फैल जाते हैं, जिसे जियोमैग्नेटिक तूफान कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें