फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने अनोखे तरीके से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, देखकर लड़की भी हो गई हैरान

Sun, 10 Nov 2019 05:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शख्स ने अनोखे तरीके से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज - फोटो : SWNS
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने चाहने वाले को प्रपोज करने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं। यूके में भी एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया और वो भी ऐसे अनोखे तरीके से कि शायद ही ऐसा कभी किसी ने किया हो। 
विज्ञापन

2 of 4
शख्स ने अनोखे तरीके से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज - फोटो : SWNS
दरअसल, शख्स ने इंग्लैंड के 'गॉड्स ऑफ इंक टैटू स्टूडियो' जाकर अपनी छाती पर एक टैटू गुदवाया, जिसपर अंग्रेजी में लिखा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी'। सिर्फ यही नहीं, साथ में 'हां या ना' जवाब के लिए भी दो अलग-अलग खाने बने हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
शख्स ने अनोखे तरीके से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज - फोटो : SWNS
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शख्स यह अनोखा टैटू बनवाकर अपनी गर्लफ्रेंड के पास आया तो उसे देखकर वह भी हैरान रह गई। हालांकि बाद में लड़की ने 'हां' वाले खाने पर टिक किया और अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस अनोखे टैटू को बनाने वाले आर्टिस्ट जुरिस जुरिसन ने बताया कि यह प्रपोजल अनोखा था। यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसे स्कूलों में लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को प्रेम पत्र लिखते थे और फिर उनसे जवाब मांगते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें