फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में कंपनियों ने महिलाओं के चश्मा पहनने पर लगाई रोक, बेहद अजीबोगरीब है वजह

Sun, 10 Nov 2019 03:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर दफ्तरों में कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने वाले लोग चश्मा पहनते ही हैं। अगर वो ना भी चाहें तो आंखों की परेशानी उनके लिए मजबूरी बन जाती है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां कंपनियों ने कार्यस्थल (वर्कप्लेस) पर महिलाओं के चश्मा पहनने पर रोक लगा दी है। इसके पीछे की वजह भी बेहद ही अजीबोगरीब है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के चश्मा पहनने पर रोक है, जबकि पुरुष कर्मचारियों को इसकी पूरी छूट है। यहां एयरलाइंस से लेकर रेस्टोरेंट्स के क्षेत्र की कई ऐसी निजी कंपनियां हैं, जहां महिलाएं चश्मा पहनकर काम नहीं कर सकतीं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान की एक कंपनी ने तो महिला कर्मचारियों को यहां तक कह दिया है कि वो मेकअप करके ही दफ्तर आएं। इसके अलावा कंपनी ने महिलाओं को वजन कम करने का भी निर्देश दिया है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, कंपनियों का मानना है कि कार्यस्थल पर महिलाएं चश्मा पहनकर आती हैं तो इससे उनकी सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है, जिससे क्लाइंट्स (ग्राहकों) पर भी गलत असर पड़ता है और इसके कारण कंपनियों का कारोबार प्रभावित होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
चश्मा पहनकर विरोध जताती महिला - फोटो : Twitter/Naomi Hogan
कंपनियों के इन अजीबोगरीब नियमों का महिलाएं जमकर विरोध कर रही हैं। ट्विटर पर महिलाएं #glassesareforbidden के साथ चश्मा पहनकर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि जापान में यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह के अजीबोगरीब नियम लगाए गए हों। इससे पहले यहां की कई कंपनियों ने महिला कर्मचारियों के लिए हाई हील वाली सैंडल पहनकर दफ्तर आना अनिवार्य कर दिया था। इसके खिलाफ भी महिलाओं ने विरोध जताया था, जिसके बाद जापान के श्रम मंत्रालय ने एक नियम बनाया था, जिससे निजी कंपनियों के ऐसे अजीबोगरीब नियमों पर रोक लगाई जा सके।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें