फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल से बंद थी 'रहस्यमयी' तिजोरी, जब शख्स ने खोला तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए सब

Mon, 10 Jun 2019 04:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्टीफन मिल्स - फोटो : Stephen Mills/Facebook
महज 30 सेकेंड और 50 साल से बंद 'रहस्यमयी' तिजोरी खुल गई, जिसे अब तक कई लोगों ने खोलने की कोशिश की थी, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली थी। यह कारनामा कनाडा के रहने वाले स्टीफन मिल्स नामक शख्स ने किया है। हैरानी की बात तो ये है कि मिल्स ने पहले ही प्रयास में इस 'रहस्यमयी' तिजोरी को खोलने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन

2 of 6
स्टीफन मिल्स अपने परिवार के साथ - फोटो : Social media
दरअसल, स्टीफन मिल्स अपने परिवार के साथ अल्बर्ता प्रांत में स्थित वर्मिलियन हेरिटेज म्यूजियम घूमने गए थे। वहां प्रदर्शनी में कई सारी वस्तुएं रखी हुई थीं। वहीं पर वो 'रहस्यमयी' तिजोरी भी रखी थी, जो 1970 के दशक से ही बंद थी। 
विज्ञापन

3 of 6
तिजोरी - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तिजोरी पहले ब्रंसविक के एक होटल में थी, जिसे आखिरी बार साल 1906 में खोला गया था। हालांकि फिर इसे 1970 के दशक में बंद कर दिया गया और 1990 के दशक में उस होटल के मालिक ने तिजोरी को म्यूजियम को दान दे दिया। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
म्यूजियम ने उस तिजोरी को खोलने की कई बार कोशिश की। उसे खुलवाने के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाया गया, लेकिन सब नाकाम रहे। आखिरकार इतने लंबे अरसे के बाद मिल्स ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मिल्स ने 20-40 और 60 नंबर आजमाते हुए तिजोरी को एक ही बार में खोल दिया। बीबीसी के मुताबिक, पेशे से वेल्डर मिल्स ने बताया कि तिजोरी का ताला अजीब नंबरों का एक जोड़ था। उन्होंने घड़ी के हैंडल की दिशा में 20 नंबर को तीन बार घुमाया, फिर 40 नंबर को विपरीत दिशा में दो बार और आखिर में फिर सीधी दिशा में 60 नंबर को एक बार घुमाया और तिजोरी खुल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
हालांकि रहस्यमयी मानी जा रही उस तिजोरी में कोई खजाना नहीं बल्कि 1970 के दशक की रेस्टोरेंट के ऑर्डर की एक बुक थी, जिसमें मशरूम बर्गर और सिगरेट के पैकेट की रसीदें थीं, जिनका अब कोई मूल्य नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें