अमेरिका के टेक्सास में एक युवक के घर पर एक- दो नहीं बल्कि पूरे 45 सांप मिले हैं। हालांकि, युवक ने कुछ सांप होने की शिकायत की थी लेकिन सांप काफी अधिक पाए गए। बिग कंट्री स्नेक रिमूवल (Big Country Snake Removal) को इन सांपों को घर से निकालने के लिए बुलाया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Pexels.com
बिग कंट्री स्नेक रिमूवल (Big Country Snake Removal) के मुताबिक, युवक ने जितने सांप बताए थे, उससे कहीं ज्यादा थे। ये युवक अपने घर के नीचे के एक स्पेस में कुछ तारों को चेक करने के लिए गया था। तभी उसने सांपों को वहां रेंगते हुए देखा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : USA Today
सांपों के वीडियो को सोशल मीडिया पर 18 लाख से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। इस पर 3100 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं और 1500 से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : CBC
बिग कंट्री स्नेक रिमूवल सर्विस ने सांपों को घर के नीचे से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इसके लिए उसने प्रशासन से अनुमति भी ली। जिन इलाकों में सांपों को छोड़ा गया वह आबादी वाले इलाकों से बहुत दूर थे। अगली स्लाइड पर आप भी देखिए वीडियो।