फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Village: भारत का रहस्यमयी गांव, अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं लोग, जानिए यहां की रोचक बातें

Sun, 17 Aug 2025 10:05 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Village: भारत में सदियों से कई रहस्य छिपे हुए हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। देश में ऐसी कई जगहें हैं जिनके बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान हो जाती है। हिमाचल प्रदेश में भी एक ऐसा ही स्थान है।
विज्ञापन
1 of 5
भारत का रहस्यमयी गांव, अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Village: भारत में सदियों से कई रहस्य छिपे हुए हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। देश में ऐसी कई जगहें हैं जिनके बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान हो जाती है। हिमाचल प्रदेश में भी एक ऐसा ही स्थान है। हिमाचल प्रदेश का एक गांव बेहद ही रहस्यमयी है। इस गांव के लोग ऐसी भाषा में बात करते हैं, जो यहां के लोगों के अलावा किसी को भी समझ में नहीं आती है।

हिमाचल प्रदेश के इस गांव का नाम मलाणा है। हिमालय की चोटियों के बीच स्थित मलाणा गांव चारों तरफ से गहरी खाइयों और बर्फीले पहाड़ों से घिरा है। 1500 से ज्यादा लोगों की आबादी वाला यह गांव सैलानियों के बीच खूब मशहूर है। दुनियाभर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

हालांकि, मलाणा तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल है। इस गांव के लिए कोई भी सड़क नहीं है। पहाड़ी पगडंडियों से होते हुए ही यहां तक पहुंचा जा सकता है। पार्वती घाटी की तलहटी में स्थित जरी गांव से यहां तक सीधी चढ़ाई है। जरी से मलाणा तक पहुंचने में करीब चार घंटे लग जाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
भारत का रहस्यमयी गांव, अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
इस गांव से जुड़े कई एतिहासिक किस्से, रहस्य और कई अनसुलझे सवाल हैं। इसमें से एक यह है कि यहां के लोग खुद को यूनान के मशहूर राजा सिकंदर महान का वंशज बताते हैं। कहते हैं कि जब सिकंदर ने हिंदुस्तान पर हमला किया था, तो उसके कुछ सैनिकों ने मलाणा गांव में ही पनाह ली थी और फिर वो यही के होकर रह गए। यहां के बाशिंदे सिकंदर के उन्हीं सैनिकों के वंशज कहलाते हैं। हालांकि, यह अभी तक पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है। सिकंदर के समय की कई चीजें मलाणा गांव में मिली हैं। कहा जाता है कि सिकंदर के जमाने की एक तलवार भी इसी गांव के मंदिर में रखी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
भारत का रहस्यमयी गांव, अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
यहां के लोग कनाशी नाम की भाषा बोलते हैं, जो बेहद ही रहस्यमयी है। वो इसे एक पवित्र जबान मानते हैं। इसकी खास बात ये है कि ये भाषा मलाणा के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं बोली जाती। इस भाषा को बाहरी लोगों को नहीं सिखाया जाता है। इसको लेकर कई देशों में शोध हो रहे हैं।

Mysterious Village: भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव, जानिए क्यों यहां आना चाहते हैं विदेशी?

4 of 5
भारत का रहस्यमयी गांव, अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
मलाणा के बुजुर्ग बाहरी लोगों से हाथ मिलाने और उन्हें छूने से भी परहेज करते हैं। अगर आप यहां की दुकान से कुछ सामान खरीदें, तो दुकानदार आपके हाथ में देने के बजाए वही पर रख देगा और साथ ही वो पैसे भी अपने हाथ में लेने के बजाए उसे रख देने को कहता है। हालांकि, यहां की नई पीढ़ी इन सब बातों को नहीं मानती। उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से बात करने, हाथ मिलाने या गले मिलने से कोई परहेज नहीं है।

प्रेमानंद जी महाराज के सामने जादूगर ने दिखाया ऐसा करतब, पेपर से बना दी नोट की गड्डी, अंगूठी से निकाल दी भभूत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत का रहस्यमयी गांव, अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव के लोग शादियां भी अपने गांव के भीतर ही करते हैं। अगर कोई गांव से बाहर शादी करता है, तो उसे समाज से बेदखल कर दिया जाता है। हालांकि, ऐसा मामला शायद ही कभी सुनने को मिला हो। मलाणा में बाहरी लोगों को सिर्फ दिन में ही आने की अनुमति है, क्योंकि यहां के सारे गेस्ट हाउस रात में बंद हो जाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि जमलू देवता ने ऐसा आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें