फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 30 Dec 2024 09:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab: हिंद महासागर औपर प्रशांत महासागर का अलास्का की खाड़ी में मिलन होता है, लेकिन हम यह कह सकते हैं कि ये दोनों महासागर मिलकर भी नहीं मिलते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनका पानी एक दूसरे में कभी मिश्रित नहीं होता है।
विज्ञापन
1 of 5
दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
Ajab-Gajab: धरती पर 70 फीसदी पानी है। इसमें समुद्र से लेकर बर्फीली चट्टानें और नदियां सभी शामिल हैं। शायद सभी को पता है कि दुनिया में कुल पांच महासागर हैं, जो अथाह हैं यानी उनकी कोई सीमा नहीं है। महासागरों के शुरुआती और अंतिम छोर के बारे में जानकारी हासिल करना बेहद ही मुश्किल काम है। महासागरों की गहराईयों में न जाने कितने राज छिपे हैं। अपनी खबर में इन्ही महासागरों से जुड़ा एक रहस्य आपको हम बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल, हिंद महासागर औपर प्रशांत महासागर का अलास्का की खाड़ी में मिलन होता है, लेकिन हम यह कह सकते हैं कि ये दोनों महासागर मिलकर भी नहीं मिलते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनका पानी एक दूसरे में कभी मिश्रित नहीं होता है। हिंद महासागर का पानी अलग रहता है और प्रशांत महासागर का अलग।
 
विज्ञापन

2 of 5
दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
तस्वीरों में साफ दिखता है कि दोनों महासागरों का पानी अलग-अलग है। एक नीला दिखाई देता है तो एक हल्का हरा। कुछ लोग इस रहस्य को धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देखते हैं तो कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
आइए बताते हैं आखिर क्यों इन दोनों महासागरों का पानी एक दूसरे से नहीं मिलता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दोनों महासागरों के नहीं मिलने का कारण खारे और मीठे पानी का घनत्व, तापमान और लवणता का अलग-अलग होना है।

Viral News: आसमान में उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकल आई मछली, फोटो ने लोगों को सोचने पर कर दिया मजबूर

4 of 5
दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
माना जाता है कि जिस जगह पर दोनों महासागर मिलते हैं, वहां झाग की एक दीवार बन जाती है। अब अलग-अलग घनत्व की वजह से दोनों एक दूसरे से मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी मिश्रित नहीं होता। 

Secret Place in World: यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? जानिए क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
दोनों महासागरों के नहीं मिलने की एक और वजह बताई जाती है। माना जाता है कि अलग-अलग घनत्व के पानी पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं तो उनका रंग बदल जाता है। इससे ऐसा लगता है कि दोनों महासागर मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी एक दूसरे में मिल नहीं पाता।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें