फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha kumbh 2025: संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां

Fri, 24 Jan 2025 04:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Kumbh 2025: अघोरी बाबा कालपुरुष चेहरे पर लांल रंग, शरीर पर भस्म और हाथ में मानव खोपड़ी लिए रहते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने हिमालय की चोटियों सालों तक ध्यान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
 
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में  गंगा, युमना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम तट पर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में एक से बढ़कर एक साधु-संत पहुंचे रहे हैं। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में कई ऐसे साधु पहुंचे हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मेले में एक 95 वर्षीय अघोरी बाबा कालपुरुष भी पहुंचे, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

अघोरी बाबा कालपुरुष चेहरे पर लांल रंग, शरीर पर भस्म और हाथ में मानव खोपड़ी लिए रहते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने हिमालय की चोटियों सालों तक ध्यान किया है। इसके कारण उनकी आवाजा हो चुकी है। महाकुंभ में पहुंचे बाबा ने ऐसी भविष्यवाणी की है जिसने लोगों को डरा दिया है। आज हम बताते हैं कि बाबा कालपुरुष कौन हैं और उन्होंने क्या भविष्यवाणी की है? 
 
विज्ञापन

2 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
सात महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं बाबा

हर 12 साल में महाकुंभ लगता है। बाबा कालपुरुष का कहना है कि वह सात महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, वह इस बार कुछ अलग तरह के संकेत महसूस कर रहे हैं। दाह-संस्कार की जगह पर कौवे अलग तरह की आवाज निकाल रहे हैं और मुर्दे बहुत अधिक बेचैन हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
जब गंगा रोएगी, तो मैदान भर जाएंगे

अघोरी बाबा कालपुरुष ने भविष्य में धरती पर होने वाले बदलावों के बारे में बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चिता जल जाएगी और हवा काली हो जाएगी। जो इंसान भूल गया है, वो नदी को सबकुछ याद है। उन्होंने कहा कि गंगा जब रोएगी तो उसके आंसू से मैदान भर जाएंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है। 

Maha kumbh 2025: कैसे बनते हैं अघोरी साधु और किसकी करते हैं साधना? जानिए कैसी होती है इनकी रहस्यमयी दुनिया

4 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
...तो आएगी तबाही

बाबा ने दावा किया कि नदी अपना रास्ता बदलेगी, तब शहरों को अहसास वे उधार की जमीन पर बसे है। आने वाला चार साल में यह सामने आएगा, जिसे मानव स्थाई और शाश्वत मानता है। महाकुंभ में सबसे उम्रदराज अघोरी साधु बाबा कालपुरुष पानी को लेकर भविष्यवाणी करते रहते हैं। उनका कहना है कि पहाड़ अपना रास्ता छोड़ देंगे और नदियां धीरे-धीरे अपना एक साथ नया रास्ता खोजेंगी। धरती पर कई मंदिर एक साथ फिर वापस आएंगे। 

Maha Kumbh 2025: कुंभ के बाद कहं चले जाते हैं और क्या करते हैं नागा साधु, जानिए इनकी रहस्यमयी बातें 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संगम बदल जाएगा और काली हो जाएगी हवा, महाकुंभ में आए अघोरी बाबा ने की डरावनी भविष्यवाणियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
बदल जाएगा संगम

बाबा ने प्रयागराज में त्रिवेणी को संगम स्थल को चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका दावा है कि यह संगम बदल जाएगा। समय के साथ संगम को नया स्थान मिलेगा और भविष्य की पीढ़ी नए संगम पर कुंभ का आयोजन करेगी। बाबा ने अपनी किसी भी भविष्यवाणी में विनाश का सीधे-सीधे जिक्र नहीं की है, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आने वाले समय की जटिलताओं के बारे में जरूर बता रही हैं। हालांकि, आने वाले समय में ही पता चलेगा कि अघोरी बाबा कालपुरुष की  भविष्यवाणियां कितनी सच होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें