कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से देश बुरी तरह से प्रभावित है। यह घातक वायरस अब बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और गावों में भी पहुंच रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले अब गांवों में भी बढ़ने लगे हैं। वहीं, इस वायरस से जंग जीतने के बाद लोग जश्न भी मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर लोग अनोखे तरह से जश्न मना रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के कटनी में भी देखने को मिला।