फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर कड़कनाथ मुर्गों की लूट, कैमरे में कैद हो गए लुटेरे

Thu, 21 May 2020 10:44 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बदमाशों ने हथियार के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर करीब 50 से ज्यादा कड़कनाथ मुर्गे लूट लिए 
  • कड़कनाथ मुर्गों की लूट की ये अनोखी घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की है 
  • कुल्फी पॉल्ट्री फार्म के संचालक योगेश जावलकर ने बताया लुटेरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है 
  • बाजार में कड़कनाथ मुर्गे आसानी से 2000 रुपये में बिक जाते हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक अनोखी लूट का मामला सामने आया है। बैतूल जिले में सारणी थाना क्षेत्र के बगडोना इलाके में स्थित कड़कनाथ मुर्गों के कुल्फी फॉर्म पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इस फॉर्म पर सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार को बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 50 से ज्यादा कड़कनाथ मुर्गे लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मुर्गों की लूट की इस अजीबोगरीब घटना को शनिवार रात में लगभग 12 बजे अंजाम दिया गया। हालांकि इस घटना के साढ़े चार मिनट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके फुटेज भी सामने आ गए हैं।

बता दें कि कड़कनाथ मुर्गा नॉनवेज खाने वालों की पहली पसंद होती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फिलहाल पुलिस इन लुटेरों की तलाश में लग गई है। लेकिन सवाल यह भी है कि लॉकडाउन में इतनी पुलिस सख्ती होने के कारण भी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम कैसे दे दिया? 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने फिर से खोज निकाली दुर्लभ 'नीली' मधुमक्खी, चार साल से थी 'गायब'

विज्ञापन

बैतूल एडिशनल एसपी - फोटो : सोशल मीडिया
कुल्फी पॉल्ट्री फार्म के संचालक योगेश जावलकर ने बताया लुटेरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। योगेश ने बताया कि इस लूट से उन्हें लगभग 1 लाख रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। बाजार में कड़कनाथ मुर्गे आसानी से 2000 रुपये में बिक जाते हैं। इस क्षेत्र में कड़कनाथ मुर्गों का एक ही पॉल्ट्री फार्म है और यह भी मुख्य मार्ग पर स्थित है। योगेश ने इस घटना को लेकर सारणी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

जब तेंदुए ने बंदर की तरह लगाई एक पेड़ से दूसरे पर छलांग, वीडियो ने मचाया धमाल

एडिशनल एसपी श्रध्दा जोशी का कहना है इस घटना की शिकायत 100 डायल पर मिली थी। इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें कुछ हथियारबंद लोग कड़कनाथ मुर्गे की चोरी करने की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें