कुल्फी पॉल्ट्री फार्म के संचालक योगेश जावलकर ने बताया लुटेरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। योगेश ने बताया कि इस लूट से उन्हें लगभग 1 लाख रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। बाजार में कड़कनाथ मुर्गे आसानी से 2000 रुपये में बिक जाते हैं। इस क्षेत्र में कड़कनाथ मुर्गों का एक ही पॉल्ट्री फार्म है और यह भी मुख्य मार्ग पर स्थित है। योगेश ने इस घटना को लेकर सारणी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
जब तेंदुए ने बंदर की तरह लगाई एक पेड़ से दूसरे पर छलांग, वीडियो ने मचाया धमाल
एडिशनल एसपी श्रध्दा जोशी का कहना है इस घटना की शिकायत 100 डायल पर मिली थी। इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें कुछ हथियारबंद लोग कड़कनाथ मुर्गे की चोरी करने की घटना को अंजाम दे रहे हैं।