Ajab-Gajab: भारत की ज्यादातर आबादी गांवों में रहती है। भारत में कई अनोखे गांव भी है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी गांव के लोग खाना किसी और देश में खाते हैं और सोते दूसरे देश में। अगर आपने इस बारे में कुछ नहीं सुना है तो हम आपको बता दें कि ऐसा अनोखा गांव भारत में ही है। यह गांव जितना खूबसूरत है, उतनी ही अनोखा भी है।
भारत के इस अनोखे गांव का नाम है लोंगवा, जिसका आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा म्यांमार में। इस गांव की एक और खास बात यह है कि सदियों से यहां रहने वाले लोगों के बीच दुश्मन का सिर काटने की परंपरा चल रही थी, जिस पर 1940 में प्रतिबंध लगाया गया।