फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse: कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिखाई देगा? दिन में ही हो जाएगी रात

Sun, 18 Jan 2026 05:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Solar Eclipse: वर्ष 2027 में बेहद खास खगोलीय घटना होने वाली है। अगले साल ऐतिहासिक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान दोपहर के समय ही आसमान में अंधेरा हो जाएगा।  सूर्य ग्रहण के दौरान 6 मिनट और 23 सेकेंड तक पूरा अंधेरा रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Adobe Stock
Solar Eclipse: दुनिया सदी के सबसे लंबा सूर्य ग्रहण को देखेगी। यह सूर्य ग्रहण साल 2027 में लगेगा, जब दिन में अंधेरा छा जाएगा। यह दुर्लभ खगोलीय घटना दो अगस्त 2027 में होगी। इस दिन सदी का सबसे लंबे पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान 6 मिनट और 23 सेकेंड तक पूरा अंधेरा रहेगा। सदियों में घटने वाली यह घटना जीवन में एक बार घटती है। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना 21वीं सदी में प्रकृति के सबसे शानदार नजारों में से एक होगी।

कब लगेगा सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
  • सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को सोमवार के दिन लगेगा। इस ग्रहण की लंब अवधिक इस घटना को खास बनाती है। यह बड़े भौगोलिक क्षेत्र में नजर आएगा।
 
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण अपनी अधिकतम पूर्णता 6 मिनट और 23 सेकंड तक पहुंचेगा, जिससे यह 100 वर्षों में पृथ्वी पर दिखाई देने वाला सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik
कहां से होगी ग्रहण की शुरुआत?
  • उत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के बीच में इस ग्रहण की शुरुआत होगी।
 
  • यह ग्रहण सबसे पहले दक्षिणी मोरक्को मे टैंजियर के पास होगा, जहां पांच मिनट तक अंधेरा रहेगा।
 
  • इसके बाद दक्षिणी स्पेन और जिब्राल्टर, अल्जीरिया, लीबिया और मिस्र सूडान और सोमालिया के कुछ इलाकों में यह देखा जा कता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik
कहां होगा सबसे लंबा ग्रहण? 
  • इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का प्वाइंट मिस्र में लक्सर के प्राचीन स्मारकों के पास होगा। यहां पर पूरे 6 मिनट और 23 सेकेंड तक पूरा ग्रहण नजर आएगा।
 
  • सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कई वजहों से खास है। चंद्रमा पृथ्वी के बेहद पास होगा और वह आसमान में बड़ा नजर आएगा। सूरज को अधिक समय तक ढक पाएगा।
 
  • यह ग्रहण भारत में भी नजर आएगा, लेकिन भारत में पूरी तरह अंधेरा नहीं होगा। 2 अगस्त, 2027 को भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। 

4 of 5
कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik
क्या तापमान हो जाएगा कम?
  • पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के कोरोना को चंद्रमा ढक लेगा, जिससे दिन में शाम जैसा नजारा दिखेगा।
 
  • सबसे खास बात यह है कि इस दौरान तापमान 5 से 10 डिग्री गिर सकता है। हवा की दिशा बदल सकती है।
 
  • यह सूर्य ग्रहण खगोलविदों के लिए अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने का दुर्लभ मौका भी होगा।
 
  • आमतौर पर पूर्ण सूर्य ग्रहण 3 मिनट से भी कम के होते हैं।
 
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2114 तक इतना लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

Unakoti Temple: क्या है भारत के इस मंदिर की 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियों का रहस्य? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik
क्यों 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? 
  • हमारे सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसका धरती परिक्रमा करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है।
 
  • कई बार ऐसा होता है, जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।  
 
  • इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। इससे धरती पर अंधेरा होने लगता है। दो अगस्त 2027 को पृथ्वी सूर्य से अपने सबसे दूर बिंदु पर रहेगा। इसकी वजह से सूर्य आकाश में छोटा नजर आएगा। लेकिन उस दौरान चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर होगा, जिससे यह आकार में बड़ा दिखाई देगा। इससे सूर्य के प्रकाश को ज्यादा देर तक रोकेगा, जिसके कारण यह ग्रहण लंबा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें