Longest Total Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2027 बेहद खास है। साल 2027 में दो अगस्त को ऐतिहासिक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण होगा, जो दुनिया के बड़े हिस्से में नजर आएगा। इस दौरान दिन में ही आसमान में अंधेरा छा जाएगा और धरती का तापमान गिर जाएगा। हाल के इतिहास में ऐसा सूर्य ग्रहण कभी नहीं लगा है और आने वाले करीब 100 वर्ष तक भी नहीं लगेगा। ऐसे में लोगों में मन सवाल है कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा?
दो अगस्त 2027 को 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण 6 मिनट 23 सेकेंड तक रहेगा। इस बार यह ग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के बड़े शहरों में नजर आएगा। इस ग्रहण को लाखों लोग आसानी से देख सकेंगे। भारत में यह ग्रहण आंशिक होगा।