longest living creatures and immortal animals on earth
- फोटो : iStock
कछुआ
कछुआ भी काफी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। गैलापागोस कछुआ औसतन 200 से 250 साल तक जिंदा रह सकता है। अद्वैत नाम का एक मेल कछुआ 225 साल तक जीवित रहा था। इस कछुए की साल 2006 में 225 साल की उम्र में मौत हुई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुओं की लंबी उम्र के पीछे की वजह उनके डीएनए स्ट्रक्चर में है। उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं, जिसकी वजह से सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है। एक बड़ी वजह यह है कि इसकी वजह से कुछ कछुए 250 साल से भी अधिक जीवित रहते हैं। गैलापागोस कछुए सात गैलापागोस द्वीपों पर रहते हैं और इन्हें देखने के लिए अक्सर पर्यटक आते हैं।