फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को मेज पर बैठाकर दांतों से उठा लेता था ये शख्स, गिनीज बुक में दर्ज है रिकॉर्ड

Sat, 03 Oct 2020 09:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जॉर्जेस क्रिस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या किसी इंसान के दांत और जबड़े इतने मजबूत हो सकते हैं कि वो अपने दांतों से एक बड़ी मेज उठा सकता है? इतना ही नहीं, मेज पर एक लड़की को भी बैठाकर और मेज को दांत से उठाकर चलकर दिखाए तो यह सुनकर आपको जरूर हैरानी होगी। लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। स्पेन के मैड्रिड में फरवरी 2008 में बनाया गया यह विश्व रिकॉर्ड अपने आप में काफी अनोखा है।
विज्ञापन

2 of 4
जॉर्जेस क्रिस्टन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
किसी मेज को हाथ से उठाना भी काफी मुश्किल भरा होता है। अक्सर हमें अपने घरों में मेज को उसकी जगह बदलने के लिए दो लोगों को मिलकर उठाना पड़ता है, लेकिन जॉर्जेस क्रिस्टन नामक एक व्यक्ति ने 12 किलो वजनी टेबल पर 50 किलो की युवती को बैठाकर अपने दांतों से उठा लिया। बता दें कि क्रिस्टन यूरोप के देश लक्जमबर्ग की राजधानी लक्जमबर्ग सिटी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जॉर्जेस क्रिस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्जेस क्रिस्टन ने केवल अपने दांतों से इस टेबल को उठाया बल्कि 11.80 मीटर दूर यानी 38 फीट 8 इंच तक चलकर भी गए। स्पेन में आयोजित इस शो को 'लो शो देई रिकॉर्ड' कहा गया, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। उन्होंने कुल 62 किलो वजन को अपने दांतो से उठाया था।
विज्ञापन

4 of 4
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारत में भी हैमर हेडमैन व खतरनाक स्टंट के बादशाह धर्मेन्द्र नामक शख्स ने अपने दांतों की मजबूती दिखाते हुए इतिहास रच दिया था। बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले इस शख्स ने एक मिनट में दांतों से 15 लोहे के सरिए मोड़ कर अमेरिका का रिकॉर्ड तोड़ा था। इससे पहले भी उन्होंने सिर से लोहे का सरिया मोड़ने का गिनिज बुक में विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें