दुनियाभर में इन दिनों हीट टूरिज्म का का नया ट्रेंड चलन में है। न्यूजीलैंड, यूरोप, चीन और अमेरिका में इसका चार्म काफी बढ़ गया है। इसके लिए लोग हजारों मीलों की दूरी तय कर अमेरिका स्थित नेवाडा की 'डेथ वैली' जाकर वहां थर्मामीटर के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने सितंबर में डेथ वैली धरती पर सबसे गर्म स्थान के वजह से सुर्खियों में थी। इस खबर के वायरल होते ही वहां पर हीट टूरिज्म बढ़ गया।