फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की सैलरी वाला यह बैंकर चुराता था सैंडविच, बैंक ने नौकरी से हटाया

Thu, 06 Feb 2020 10:17 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लोग गरीबी व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं, लेकिन क्या कभी सुना है खाने के लिए किसी करोड़पति ने चोरी की हो। जी हां ऐसा ही मामला लंदन के सिटी बैंक के हेडक्वार्टर में सामने आया है। यहां एक बैंकर बैंक की कैंटीन से सैंडविच चुराते पकड़े गए। खास बात ये है कि इनका सालाना आय नौ करोड़ रुपये (1 मिलियन पाउंड) से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल इस बैंकर का नाम पारस शाह है जो भारतीय मूल के हैं। इस बात को सुनकर कोई भी चौंक सकता है कि इनती ज्यादा इनकम होने के बावजूद बैंकर पारस ऐसा काम कर सकते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने कैंटीन से कितनी बार सैंडविच या खाना चुराया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पारस शाह बैंक के सबसे बड़े क्रेटिड ट्रेडर में शुमार थे। वे यूरोप के अलावा मध्य-पूर्व एशिया और अफ्रीका में बांड की ट्रेडिंग करने वाले विभाग का नेतृत्व करते थे। इसके अलावा वे सिक्योरिटी और रिक्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी काम करते थे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पारस शाह ने 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से ग्रेजुएशन किया है। पारस सिक्योरिटी, ट्रेडिंग और रिस्क मैनेजमेंट में अच्छी दखल रखते हैं । सिटी बैंक ज्वाइन करने से पहले वह सात साल तक एचएसबीसी से जुडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस तरह का यह पहला मामला नहीं है । इससे पहले भी 2016 में एक जापानी बैंकर को अपनी साथी की बाइक चुराते पकड़ा गया था। उसे भी इस आरोप में बैंक से निकाल दिया गया था । 2014 में हुए एक अन्य मामले में भी ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट इन्वेस्टर सर्विस के एमडी को बिना टिकट के ट्रेन में सफर करते पकड़ा गया था । इस आरोप में उनके ब्रिटिश फाइनांशियल सेक्टर वरिष्ठ पद पर सेवाएं देने पर रोक लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें