फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की खूबसूरत आंखों की लोग करते हैं तारीफ लेकिन मां को सताती रहती है ये चिंता

Sun, 14 Apr 2019 04:24 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मेहलानी - फोटो : buzzfeednews.com
अमेरिका के मिन्नेसोटा में रहने वाली दो साल की एक बच्ची की आंखें इतनी खूबसूरत हैं कि बिना उसकी तारीफ किए कोई नहीं रह पाता। लेकिन उसकी आंखें खूबसूरत होने की वजह बेहद खराब है।दरअसल, वो आंखों की एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, जिसकी वजह से उसकी आंखों की पुतलियां काफी बड़ी हैं। आंखों के ज्यादातर हिस्से में पुतलियां ही नजर आती हैं। पैदा होने के हफ्तेभर बाद ही जांच के दौरान उसे एक गंभीर बीमारी होने का पता चला। ये बीमारी करीब 2 लाख बच्चों में से किसी एक को होती है, इसकी वजह से उसकी रोशनी जाने का खतरा भी है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : buzzfeednews.com
दरअसल ये मामला मिन्नेसोटा में रहने वाले मेरोन और करीना मार्टिनेज की करीब दो साल की बेटी मेहलानी का है, जो एक रेयर सिन्ड्रोम एक्सेनफेल्ड रीगर से जूझ रही है। इसकी वजह से उसकी पुतलियां सामान्य से काफी बड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : buzzfeednews.com
बच्ची की मां करीना मार्टिनेज का कहना है कि जब मेहलानी पैदा हुई थी तब मेरी उम्र 18 साल की थी और मुझे कोई मेडिकल समस्या भी नहीं थी। करीब 10 घंटे हुए लेबर पेन के बाद मुझे नॉर्मल डिलिवरी हुई और एक स्वस्थ बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची की आंखें थोड़ी बड़ी थीं और सब उसकी तारीफ कर रहे थे। वो बेहद अच्छी लग रही थीं, जिसकी वजह से हम दोनों बेहद खुश थे।

4 of 7
- फोटो : buzzfeednews.com
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने से पहले बच्ची की पूरी जांच की गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने कपल को एक ऐसी बात बताई जिससे उनकी खुशियां निराशा में बदल गईं। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी के होने की वजह बताते हुए डॉक्टर ने कहा कि गर्भ में बच्ची की आंख की पुतलियां पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकीं और वो कटी-फटी हालत में है।
विज्ञापन

5 of 7
मेहलानी - फोटो : buzzfeednews.com
डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी की वजह से बच्ची को कुछ अन्य दिक्कतें भी हो गई हैं, जिसमें दिल की बीमारी और ग्लुकोमा भी शामिल है। बच्ची को जो बीमारी है, उसकी वजह से उसकी आंखों की पुतलियां बड़ी होने के साथ ही बहुत ज्यादा संवेदनशील भी हैं। जिसके चलते वो धूप में बिना सन ग्लासेस लगाए नहीं निकल सकती। 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Video Blocks
सालभर पहले उसकी आंखों में ग्लुकोमा होने का पता भी चला। जिसकी वजह से उसकी आंखों पर पड़ने वाला दबाव भी काफी ज्यादा बढ़ गया। वहीं इसके चलते अब उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी पैदा हो गया है। आंखों के अंदर रोशनी पुतलियों के जरिए ही पहुंचती है, इसलिए सामान्य से बड़ी पुतली होने की वजह से मेहलानी को धूप में काफी ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहलानी और उसकी मां करीना मार्टिनेज। - फोटो : Extra.ie
बच्ची की मां करीना मार्टिनेज का कहना है कि हमने कभी भी एक्सेनफेल्ड रीगर बीमारी के बारे में नहीं सुना था, हमें सिर्फ ग्लुकोमा के बारे में पता था, जो बुजुर्गों को होने वाली बीमारी है। करीना के मुताबिक, हर बार जब अजनबी लोग उसकी आंखों की तारीफ करते हैं। तब मेरे दिमाग में ये बात आती है कि मुझे उसकी बीमारी के बारे में बताना चाहिए या नहीं बताना चाहिए। मैं मुस्कुराते हुए उन्हें सिर्फ धन्यवाद कह देती हूं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें