फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Places: दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें

Sat, 14 Dec 2024 07:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Places: धरती पर कई रहस्यमयी और अद्भुत जगहे हैं। इन जगहों के बारे में जानकर यकीन करना कठिन होता है। वैज्ञानिक भी आज तक कई रहस्यों को नहीं सुलझा पाए हैं। कुछ रहस्यमयी जगहों पर लोगों के जाने पर रोक है।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें - फोटो : Freepik
Mysterious Places: धरती पर कई रहस्यमयी और अद्भुत जगहे हैं। इन जगहों के बारे में जानकर यकीन करना कठिन होता है। वैज्ञानिक भी आज तक कई रहस्यों को नहीं सुलझा पाए हैं। कुछ रहस्यमयी जगहों पर लोगों के जाने पर रोक है। कुई जगहें एलियंस, भूतों और दूसरे कारणों से रहस्यमयी हैं। आज हम आपको दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। 

रोसवेल, अमेरिका

अमेरिका के न्यू मैक्सिको में रोसवेल स्थित है, जो एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। अमेरिका का यह छोटा शहर 1947 में दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान खेत में काम करने वाले लोगों ने स्थानीय अधिकारियों को जानकारी दी थी कि एक उड़न तश्तरी (UFO) का दुर्घटना हुआ है जिसका मलबा पड़ा है। तब से लेकर अब तक सवाल बना हुआ कि क्या सच में एलियंस हैं। लेकिन आज तक यह घटना रहस्य है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें - फोटो : Freepik
कलावंती दुर्ग, महाराष्ट्र

भारत के महाराष्ट्र में स्थित कलावंती दुर्ग को रहस्यमयी माना जाता है। प्रदेश के माथेरान और पनवेल के बीच यह दुर्ग स्थित है, जो बेहद डरावना है। इस दुर्ग की कई कहानियां हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस किले में नकारात्मकता का वास है। इसके कारण लोग यहां पर खींचे चले जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि इस खंडहर में आधी रात के बाद चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें - फोटो : Freepik
उलुरु, ऑस्ट्रेलिया 

उलुरु (एयर्स रॉक) ऑस्ट्रेलिया आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बलुआ पत्थर की एक चट्टान है, जो कछुए के ऊपरी खोल की तरह दिखाई देती है। बताया जाता है कि यहां पर आदिवासी रहते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पहाड़ी का दिन में कई बार रंग बदलता रहता है। दुनिया की इकलौती पहाड़ी है, जिसका का रंग बदलता रहता है। माना जाता है कि यह पहाड़ी 50 हजार साल पुरानी है। ऐसा क्यों होता है, यह रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया है। 

La Nina: क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया, जानिए भारत पर क्या होगा असर

4 of 5
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें - फोटो : Freepik
स्पॉटेड लेक

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्पॉटेड लेक है। यह बेहद खूबसूरत झील है, लेकिन यह अपनी रहस्यमयी चीजों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस झील में कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जिसमें मैगनीशियम सल्फेट, कैल्शियम, सोडियम सल्फेट सिल्वर और टाइटेनियम जैसे शामिल हैं। इन मिनरल्स की वजह से झील को रहस्यमयी माना जाता है। इस झील में नहाने से कई रोग भी ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है। 

Viral News: पिता ने बेटी की शादी की जगह छपवा दिया ऐसा कार्ड, सोशल मीडिया पर देखकर लोग हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें - फोटो : Freepik
भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ किला को भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि यह किला शापित है। शाम होने के बाद इस किले के अंदर लोगों के जाने पर रोक है। सरकार का निर्देश है कि इस किले में या इसके आसपास शाम छह बजे के बाद कोई व्यक्ति नहीं जाएगा। बताया जाता है कि भानगढ़ में एक तांत्रिक रहता था, जो यहां की राजकुमारी रत्नावती से शादी करना चाहता था।

तांत्रिक ने राजकुमारी को अपने वस में करने के लिए एक बार उनकी दासी को अभिमंत्रित तेल दिया था। यह तेल की शीशी दासी से हाथ से एक शिला पर गिर गई। इसके बाद शिला तांत्रिक की तरफ खींचती चली गई जिसमें वह दब गया और उसकी मौत हो गई। तांत्रिक ने मौत से पहले वहां के रहने वाले लोगों को श्राप दे दिया था। बताया जाता है कि तांत्रिक की मौत के बाद राजकुमारी समेत सभी लोगों की मौत हो गई। यहां इन्हीं लोगों की आत्माएं अभी भी भटकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें