Most Beautiful Village in World: दुनियाभर में आपने एक से बढ़कर एक शहर देखे होंगे। शहरों की चमक लोगों को अपनी तरफ खींचती है, लेकिन इस दुनिया में कई बेहद खूबसूरत गांव भी है। इन गांवों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच गावों के बारे में बताएंगे। यह गांव कोई सामान्य गांव नहीं है। इन गावों को विश्व स्तर पर ख्याति मिली हुई है। यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से 2022 में इन्हें बेस्ट टूरिज्म विलेज (Best Tourism Village) के खिताब से सम्मानित किया गया था। आइए आपको बताते हैं इन गांवों की खासियत...
जेल एम सी टाउन
ऑस्ट्रिया के जेल एम सी टाउन को खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। साल्जबर्ग के दक्षिण में यह गांव जेल झील के किनारे बसा हुआ है। यह खूबसूरत गांव पर्यटकों को आकर्षित करता है। करीब 80 मील में फैले इस गांव में स्की रिसॉर्ट है। सुंदर पहाड़ियों और वनों से यह गांव सजा है। इस गांव में प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है।