Countries Without Trees: पेड़-पौधे हमारे वातावरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ पृथ्वी के लिए फेफड़ों की तरह काम करते हैं, जो इंसानों और दूसरे जानवरों द्वारा छोड़े गए कार्बन को सोखते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं। इसके अलावा पेड़ धरती पर मिट्टी की परत बनाए रखने में भी मदद करते हैं। जिस जगह पर अधिक पेड़ होते हैं, वहां का वातावरण काफी शुद्ध होता है, साथ ही वहां के लोगों में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देख ऐसे भी हैं, जहां एक भी पेड़ नहीं है? यहां दूर-दूर तक हरियाली का नामोनिशान तक नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पेड़ नहीं होते हैं।
1. ग्रीनलैंड- इसका नाम सुनकर ऐसा लगता है कि यह जगह ग्रीनरी से भरी यानी रही-भरी होगी। जहां हर तरफ पेड़ और घने जंगल होंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। ग्रीनलैंड में हजारों मील तक कोई पेड़ देखने को नहीं मिलता है। इसे दुनिया के सबसे बड़े आईलैंड के रूप में जाना जाता है, जहां चारों ओर ग्लेशियर ही ग्लेशियर नजर आते हैं।