Death Mystery: मानव जीवन में मृत्य एक अटल सत्य है। यहां पर जन्म लेने वाले कि मृत्यु निश्चित है। हालांकि, लोगों के मन में हमेशा एक सवाल उठता है कि आखिर मौत के बाद क्या होता है? अगर आत्मा होती है, तो कहां जाती है? मौत के बाद मनुष्य का शरीर शिथिल हो जाता है। इस पर पहले कई शोध हुए हैं जो अभी भी जारी है। प्रकृति के कई अनसुलझे रहस्य हैं जिन्हें सुलझाना अभी भी बाकी है। उन्हीं में से एक है आत्मा और मौत।
महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए कहा था कि आत्मा अमर है जो सिर्फ शरीर बदलती है। उन्होंने कहा कि आत्मा को मारा नहीं जा सकता। जिस तरह मनुष्य पुराने कपड़ों को उतारकर नए कपड़ों को धारण करता है, ठीक उसी तरह आत्मा भी एक समयावधि के बाद एक नया शरीर धारण करती है, लेकिन नए शरीर को धारण करने का मतलब हमेशा इंसान के शरीर से नहीं है।