आए दिन आप तेंदुए द्वारा किए गए हमलों की खबर सुनते होंगे। लेकिन ये घटना दूसरी घटनाओं से बिल्कुल अलग है। जहां एक बच्चे की बहादुरी सामने आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14 साल के लड़के ने अपनी जान जोखिम में डालकर तेंदुए के कैद से अपने सात साल के भाई की जान बचाई।