फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting: अपनी डरावनी आवाज के लिए प्रसिद्ध है ये पक्षी, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा इसकी आवाज 'शैतानी'

Tue, 05 Dec 2023 05:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kookaburra bird - फोटो : Social media
तोता-मैना जैसे पंक्षी इंसानों की नकल करने और उन्हीं की तरह से आवाज निकालने के लिए काफी पसंद किए जाते रहे हैं। इसी तरह कोयल की मीठी आवाज भी लोगों को खूब पसंद आती है। ये तो रही पक्षियों की मीठी आवाज की बात। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ पंक्षियों की आवाज बेहद डरावनी भी हो सकती है, इतनी जैसे कोई शैतान या राक्षस हंस रहा हो?

दुनिया में एक ऐसा ही पक्षी है जो अपनी मीठी आवाज नहीं बल्कि डरावनी आवाज के लिए चर्चा में रहती है। लाफिंग कूकाबूरा ऐसा ही एक पक्षी है, जिसकी आवाज ‘शैतानी हंसी’ जैसी लगती है। यकीन मानिए इसकी आवाज सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
kookaburra bird - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह एक ऑस्ट्रेलियाई आइकन है। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में इसे बहुत पसंद किया जाता है, सोशल मीडिया पर इस पक्षी की आवाज वाले कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सैन डिएगो चिड़ियाघर के sandiegozoo नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से इस पक्षी की आवाज का एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें लाफिंग कूकाबूरा की डरावनी और एकदम से अलग आवाज सुनी जा सकती है।
 
 
 
विज्ञापन

3 of 4
kookaburra bird - फोटो : Social media
क्या कहते हैं सोशल मीडिया के यूजर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कनाडाई महिला ने शिकायत की थी कि कूकाबूरा की आवाज एक ‘शैतानी’ लगती है, जिसकी वजह से वो ठीक से सो भी नहीं पाती हैं। जबकि कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये पक्षी काफी आकर्षक है, यह निश्चित ही यह अनोखा है और इसे देखना-सुनना भी अजब अनुभव प्रदान करता है। 
विज्ञापन

4 of 4
kookaburra bird - फोटो : Social media
लाफिंग कूकाबुरा के बारे में जानिए

लाफिंग कूकाबुरा को लेकर जब हमने जानकारी एकत्रित करनी शुरू की तो पता चला कि ये पक्षी मुख्यरूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में अधिक देखी जाती रही है। इसकी आवाज ज्यादातर सुबह और सूर्यास्त के बाद सुनाई देती है। ये किंगफिशर फैमिली से संबंधित है, जिसकी लंबाई 43 सेमी तक हो सकती है। ये मांसाहरी पक्षियों में से एक है जो छोटे जहरीलों सांपों, पक्षी, छिपकली, केंचुए और चूहों का मांस खाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें