फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वीं बार मां बनने जा रही है ये महिला, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

Tue, 10 Sep 2019 11:34 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
देश के कोने-कोने से ऐसी कई सारी खबरें आती रहती हैं, जिसके बारे में जानकर हम सभी हैरान हो जाते हैं। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है महाराष्ट्र के बीड जिले से, जहां एक महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देगी। चिकितस्कों के मुताबिक अभी महिला सात माह की गर्भवती है। हालांकि डॉक्टर भी इस मामले के आने पर हैरान हैं। महिला बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुर इलाके की रहने वाली है, जिनका नाम लंकाबाई है। लंकाबाई खराट गोपाल समुदाय से हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
लंकाबाई का परिवार खानाबदोश जिंदगी जी रहा है। बीते सोमवार को स्थानीय अधिकारी लंकाबाई को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक थोराट ने कहा कि इस समय लंकाबाई के 11 बच्चे हैं। 38 साल की उम्र में वह 20वीं पर मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
एक चिकित्सक ने बताया कि जब लंकाबाई के गर्भावस्था के बारे में पता चला तो उसे सरकारी अस्पताल लाया गया और सभी महत्वपूर्ण चीजों की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि मां और बच्चे दोनों ही स्वास्थ्य हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लंकाबाई को दवाइयां दी गई हैं और संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और दूसरी बातों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। डॉक्टर अशोक थोराट ने बताया कि लंकाबाई पहली बार अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही सभी बच्चों को जन्म दिया है। किसी भी खतरे से बचने के लिए चिकित्सकों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि लंकाबाई का परिवार आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी या फिर किसी भी तरह के छोटे-मोटे काम करते हैं। वो एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें