Mystery Behind Roopkund Lake: उत्तराखंड का नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों और पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसे “झीलों का शहर” भी कहा जाता है, क्योंकि यहां एक-दो नहीं बल्कि कई मनमोहक झीलें हैं, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। लेकिन इसी राज्य में एक ऐसी झील भी है, जिसका नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
हम बात कर रहे हैं रूपकुंड झील की, जिसे “कंकालों की झील” के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील साल के ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है। जैसे ही गर्मियों में बर्फ पिघलती है, पानी के भीतर और किनारों पर सैकड़ों मानव कंकाल नजर आने लगते हैं, यह एक ऐसा दृश्य होता है जो किसी के भी होश उड़ा देता है।