प्रयागराज कुंभ की चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आए हुए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां 600 ऐसे लग्जरी टेंट हाउस का निर्माण करवाया है, जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि ये तो किसी 5-स्टार होटल से कम नहीं है। इनका किराया भी इतना महंगा है कि इसमें कोई आम आदमी तो ठहरने की सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन
2 of 9
Kumbh tent city
- फोटो : Social media
हर बार कुंभ मेले में स्नान के लिए दुनियाभर से लाखों-करोड़ों श्रद्धालु और साधु-संत आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां लग्जरी टेंट हाउस का निर्माण किया गया है, जिसका नाम रखा है इंद्रप्रस्थम सिटी।
विज्ञापन
3 of 9
Kumbh tent city
- फोटो : ANI
दिल्ली की हितकारी प्रोडक्शन एंड क्रिएशन्स कंपनी ने लग्जरी टेंट सिटी इंद्रप्रस्थम को बसाया है। यह टेंट सिटी करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बसाई गई है, जहां श्रद्धालुओं को फाइव स्टार जैसी सुविधा दी जा रही है।
4 of 9
Kumbh tent city
- फोटो : ANI
बताया जा रहा है कि इंद्रप्रस्थम सिटी में सबसे महंगे टेंट का किराया करीब 35 हजार रुपया है। यहां कुल 600 टेंट बने हैं, जिनमें से 200 लग्जरी (किराया 16 हजार रुपये) और 250 डीलक्स (किराया 12 हजार रुपये) टेंट हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Kumbh tent city
- फोटो : ANI
इस टेंट सिटी को हाईटेक टेंट सिटी भी कह सकते हैं। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस ये टेंट बाहर और अंदर दोनों तरफ से काफी सुंदर बनाया गया है। इसकी सुंदरता किसी का भी मन मोह लेती है।
विज्ञापन
6 of 9
Kumbh tent city
- फोटो : ANI
इस टेंट सिटी का नाम वैदिक टेंट सिटी रखा गया है। प्रवासी और उच्च वर्ग के लिए यहां 1000 स्विस कॉटेज तैयार किए गए हैं। औसतन यहां एक कॉटेज की लागत 4 लाख रुपये से ज्यादा है। यहां 3 श्रेणी के कॉटेज बनाये गए हैं, जिन्हें अत्रि, अंगिरासा और गौतमा कॉटेज नाम दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
Kumbh tent city
- फोटो : ANI
अत्रि कॉटेज (डीलक्स रूम) में एक डबल बेड पलंग, एक टेबल, 2 सिंगल सोफा, अटैच बाथरूम लांड्री के साथ नाश्ते और खाने की व्यवस्था मिलेगी। इसका 24 घंटे का किराया 11,999 हजार रुपये है।
8 of 9
Kumbh tent city
- फोटो : ANI
अंगिरासा कॉटेज (सुपर डीलक्स) में डीलक्स रूम की सुविधाओं के साथ गीजर, माइक्रोवेव, स्टडी टेबल के साथ सोफा सेट की व्यवस्था है। इसका एक दिन का किराया 15,999 रुपये है।
गौतमा (विला) एक लग्जरी स्विस कॉटेज है। लगभग 2 बेडरूम वाले फ्लैट के समकक्ष 900 वर्गफुट में डिजाइन इस कॉटेज में 2 बेडरूम, 1 ड्राइंगरूम के साथ डायनिंग एरिया भी है। यहां अन्य सुविधाओं के साथ एलईडी टीवी की भी सुविधा दी गई है। इसका एक दिन का किराया 31,999 हजार है।