Ajab Gajab: दुनिया में कई ऐसे गांव और शहर हैं, जो अपनी खासियत के लिए जान जाते हैं। भारत में एक ऐसा गांव जिसे अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। आज हम आपको इस गांव की एक खासियत के बारे में बताते हैं। दुनिया में हर किसी इंसान का अपना एक नाम होता है, जिससे लोग उसे बुलाते हैं। माता-पिता द्वारा दिए नाम से ही लोगों को पहचाना जाता है, लेकिन भारत के एक गांव में लोगों को नाम से नहीं, बल्कि एक धुन से बुलाया जाता है।
भारत के मेघालय राज्य में यह गांव स्थित हैं। यहां पर लोग एक दूसरे को सीटी मारकर बुलाते हैं। इसके कारण पैदा होते ही उनके नाम पर एक धून तय हो जाती है और यही उनका नाम हो जाता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि बिना नाम लिए किसी को कैसे बुलाया जाता होगा। किसी को बुलाने के लिए सीटी बजानी होती है।