फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: जानिए कौन थी हिटलर की महिला जासूस माता हारी, जिसके डांस ने लोगों को बना दिया था दीवाना

Sun, 13 Mar 2022 04:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिटलर की महिला जासूस माता हारी - फोटो : Twitter @HistoryStation1
माता हारी दुनिया की एक प्रसिद्ध जासूस थी। उसने अपनी जासूसी का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया था। हिटलर की जासूस के तौर पर काम करने वाली माता हारी ने पूरे यूरोप को नचाने का काम किया था। माता हारी को हिटलर की जासूसी करने के आरोप में मार दिया गया था। वह जासूसी के साथ ही एक खूबसूरत डांसर भी थी। 

नीदरलैंड में साल 1876 में गेरत्रुद मार्गरेट जेले का जन्म हुआ था जो माता हारी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर थी। उसका असली काम जासूसी करना था। माता हारी के कई देशों के सैन्य अधिकारियों, मंत्रियों और राजशाही लोगों से नजदीकी रिश्ते थे। 

अपनी अदाओं के लिए मशहूर माता हारी साल 1905 में फ्रांस की राजधानी पेरिस गई थी। उसने अपने खास अंदाज की वजह से बहुत जल्दी ही लोकप्रिय हो गई थी। माता हारी के डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया था और वह यूरोप में नृत्य करने के लिए जाने लगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हिटलर की महिला जासूस माता हारी - फोटो : Twitter @AmirAlhaj_ph
माता हारी का डांस देखने आते थे सैन्य अधिकारी

पहला विश्व युद्ध शुरू होने तक वह एक डांसर और स्ट्रिपर के तौर पर मशहूर हो गई थी। माता हारी का डांस देखने के लिए कई देशों से राजशाही लोग और बड़े सैन्य अधिकारी आते थे। उसने इसी मेलजोल का फायदा उठाया और गोपनीय जानकारियां एक से लेकर दूसरे पक्ष को देने लगी। बताया जाता है कि हिटलर और फ्रांस के लिए माता हारी जासूसी करती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
हिटलर की महिला जासूस माता हारी - फोटो : Twitter @_EbenezerMensah
मार दी गई थी गोली

माता हारी की मौत के बाद सत्तर के दशक में जर्मनी के गोपनीय दस्तावेज सामने आए। इन दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि वह जर्मनी के लिए जासूसी का काम करती थी। जासूसी करने आरोप में साल 1917 में माता हारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उसने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कभी स्वीकार नहीं किया कि वह एक जासूस है। कोर्ट को उसने बताया था कि वह सिर्फ डांसर है। लेकिन उस पर जासूसी के आरोप सिद्ध हो गए। इसके बाद उसको आंखों पर पट्टी बांध कर गोली मारने की सजा दी गई। 

4 of 5
हिटलर की महिला जासूस माता हारी - फोटो : instagram/ mataharithenakedspy
जानकर बताते हैं कि माता हारी नहीं बना जा सकता है सिर्फ पैदा होना पड़ता है। माता हारी को खूबसूरत नहीं होने के कारण एक डांस ग्रुप में शामिल नहीं किया गया था जिसके बाद उसे एक सर्कस में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  माता हारी का पति नीदरलैंड की शाही सेना में एक अधिकारी था, लेकिन उसने उसको छोड़ दिया था। वह शराबी था और माताहारी को पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिटलर की महिला जासूस माता हारी - फोटो : instagram/ mataharithenakedspy
उसने भारतीय काम कला के रहस्यपूर्ण गूढ़ार्थों को समझा जिसके बाद उसे माता हारी नाम मिला। उसके नए अवतार ने लोगों को दीवाना बना दिया था। वह लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन थी। जर्मन अधिकारियों ने उसके इसी कमजोरी का फायदा उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें