फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: धरती पर ये जीव लाखों साल से हैं जिंदा! जानिए इनके बारे में हैरान करने वाली बातें

Sun, 13 Mar 2022 03:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव - फोटो : pixabay
धरती पर करोड़ों प्रजाती के जीव-जंतु रहते हैं। कुछ ऐसे हैं जिनके बारे में हम जानते हैं, तो वहीं कुछ जीव-जंतु ऐसे भी हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानते भी नहीं हैं। हम जब भी धरती पर सबसे अधिक साल तक जीने वाले जीव की बात करते हैं, तो इसमें कछुए का नाम सबसे ऊपर आता है। माना जाता है कि कुछ कछुए 150 साल तक जीते हैं, तो कुछ 200 और कुछ तो 250 साल तक भी जीवित रहे हैं, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि धरती पर ऐसे जीव भी हैं, जो कुछ सौ सालों तक नहीं बल्कि लाखों सालों तक भी जीते हैं। आज हम आपको ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे है जो लाखों साल से जीवत हैं। इन जीवों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं लंबे समय तक जीने वाले इन जीवों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव - फोटो : pixabay
इससे पहले कि हम इस जीव के बारे में बात करें, पहले आप ये जान लें कि मिंग नाम का एक घोंघा (स्नेल) 507 साल तक जिंदा रहा था। इसके बाद भी ये और अधिक जी सकता था, लेकिन बदकिस्मती से वैज्ञानिकों की गलती के कारण उसने जान गवा दी। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव - फोटो : pixabay
अब बात करते हैं धरती पर सबसे पुराने जीव की। साल 1979 में रूसी वैज्ञानिक सबित एबिजोव ने अंटार्कटिका में कुछ बैक्टीरिया, फफूंद और छोटे जीवों की खोज की थी। ये करीब 3600 मीटर की गहराई में पाए गए थे। उनका मानना था कि ये जीव हजारों सालों से जिंदा हैं। खास बात तो ये है कि ये जीव इतना छोटा है कि हम इसे अपनी आखों से देख भी नहीं सकते हैं। 

4 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव - फोटो : pixabay
ठंडे इलाकों में पाए गए 
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमार्क की कोपेनहेगेन यूनिवर्सिटी की एक टीम ने साल 2007 में पांच लाख साल पुराने जिंदा बैक्टीरिया की खोज कर सबको हैरत में डाल दिया था। इनकी खोज अंटार्कटिका, कनाडा और साइबेरिया के एकदम ठंडे इलाकों से की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव - फोटो : pixabay
वैज्ञानिक ने अपने शरीर में भी डाला था बैक्टीरिया 
रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबेरिया में रूस के वैज्ञानिक अनातोली ब्रोशकोव ने साल 2009 में लगभग 35 लाख साल पुराने जिंदा बैक्टीरिया को खोजा था। उनका दावा था कि उन्होंने इंजेक्शन के माध्यम से उस बैक्टीरिया को अपने शरीर में भी डाला था जिसके बाद उन्हें दो साल तक कभी जुकाम या फिर बुखार की शिकायत नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें