रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। दोनों देशों के बीच शुरू हुई जंग के बाद अब दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध खतरा मंडराने लगा है। यूक्रेन में रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है, तो वहीं यूक्रेन भी जबरदस्त प्रतिरोध कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की झुकने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक बयान के बाद माहौल गर्म हो गया।
राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी की खबरों को गलत और फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस ने कोई बमबारी नहीं की है। यूक्रेन और रूस में युद्ध के बीच पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। रूस के राष्ट्रपति के जीवन के बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक महिला को लेकर बहस छिड़ी हुई है जिसका नाम रूसियाना मार्कोवस्काया है।