फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन को धक्का देने से लेकर कुत्तों का खाना टेस्ट करने तक, जानिए दुनिया की अजीबोगरीब नौकरियों के बारे में

Thu, 25 Jun 2020 01:27 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी इंसान के लिए सबसे जरूरी चीज है। इन्हीं जरुरतों को पूरा करने के लिए उसे रोजगार की जरुरत पड़ती है। कई लोग तो रोजगार की तलाश में घर, शहर यहां तक देश भी छोड़ देते हैं। वैसे तो देश-विदेश में कई तरह की नौकरियां मिल जाती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
होटल - फोटो : फाइल फोटो
फिनलैंड में स्थित एक होटल रात भर सोने के लिए एक स्टाफ की नियुक्ति करता है। सुनने में यह बात थोड़ी अजीब जरूर लगेगी, लेकिन यह बिल्कुल सच बात है। इस जॉब को होटल टेस्टर के तौर पर जाना जाता है। इसके लिए नियुक्त किए गए स्टाफ को होटल के अलग-अलग कमरों में सोना होता है और अगले दिन उसका रिव्यू देना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जापान में एक जॉब ऐसा भी है, जिसमें स्टाफ को ट्रेन में धक्का लगाना होता है। दरअसल, यहां की ट्रेन में लोगों की खचाखच भीड़ हो जाती है, जिस वजह से कई बार ट्रेन के दरवाजे नहीं बंद हो पाते हैं। इस जॉब के लिए नियुक्त किए गए लोग भीड़ को बाहर से धक्का देकर ट्रेन के दरवाजे को बंद कराने में मदद करते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको इस जॉब के बारे में जानकर थोड़ा अजीब लगेगा। कुत्तों के लिए खाने की चीजें बनाने वाली कंपनियां प्रोडक्ट को टेस्ट करने के लिए लोगों की नियुक्ति करती है। डॉग फूड टेस्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को बनाए जाने वाले प्रोडक्ट को टेस्ट करके बताना होता है कि इसका स्वाद कैसा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जहरीले सांपों के जहर को निकलवाना और उसे इकठ्ठा करना करना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन इसके लिए लोगों को जॉब मिलती है। इस जॉब को करने वाले लोगों को सांपों के जहर को एक जार में जमा करना होता है। इस जहर का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें