दुनियाभर में 13 नंबर को बेहद अशुभ माना जाता है। इसके पीछे का कारण शायद ही सबको पता हो और अगर आपको नहीं पता है तो ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आपकी जिंदगी में भी कई ऐसे मौके आएंगे, जहां आपका सामना 13 नंबर से हो सकता है। दरअसल, 13 नंबर को पूरी दुनिया में मनहूस संख्या के तौर पर देखा जाता है। यही कारण है कि लोग इस अंक का इस्तेमाल करने से बचते हैं। यहां तक कि लोग इस अंक को अपनी जुबान से भी नहीं पुकारते। इसके पीछे कई कारण हैं।