सैमुअल लिटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सैमुअल लिटिल का पहले से ही एक व्यापक आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें अमेरिका में हथियारबंद डकैती से लेकर बलात्कार तक जैसे अपराध शामिल हैं। उसके डीएनए के मिलान से लॉस एंजिल्स काउंटी में 1987 से 1989 के बीच हुई तीन हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई। सैमुअल ने इन हत्याओं से इनकार किया, लेकिन आखिर में उन्हें दोषी ठहराया गया और तीन अलग-अगल उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस सजा के साथ पैरोल मिलने की कोई गुंजाइश नहीं रह गई थी।